बिहार ‘हलचल': भाजपा ने पटना में बुलाई पार्टी सांसदों, विधायकों की बैठक

'बैठक में आम चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा'

बिहार ‘हलचल': भाजपा ने पटना में बुलाई पार्टी सांसदों, विधायकों की बैठक

Photo: BJP FB page

पटना/दक्षिण भारत। बिहार के सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ में उथल-पुथल के बीच, विपक्षी भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों पर चर्चा के लिए शनिवार को अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सम्राट चौधरी के अनुसार, बैठक में आम चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा, जिसकी तारीखों की घोषणा अभी बाकी है।

उन कयासों के बारे में पूछे जाने पर कि भाजपा नीतीश कुमार की जद (यू) के साथ एक और पारी खेलने जा रही है, चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमारे स्तर पर ऐसी किसी बात पर चर्चा नहीं हुई है।’

बता दें कि भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नीतीश कुमार की कथित चर्चा के बारे में प्रमुख संकेत दिए थे।

इस बीच, पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा, ‘राजनीति में कोई भी दरवाजा बंद नहीं होता है। जरूरत पड़ने पर दरवाजा खोला जा सकता है।’

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए