कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार फिर से भाजपा में शामिल हुए
जगदीश शेट्टार ने इससे पहले अपना इस्तीफा कांग्रेस को ईमेल से भेज दिया था
By News Desk
On
शेट्टार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी
नई दिल्ली/बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, जो साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे, गुरुवार को दिल्ली में फिर से भाजपा में शामिल हो गए।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जगदीश शेट्टार ने इससे पहले अपना इस्तीफा कांग्रेस को ईमेल से भेज दिया था। उसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।राष्ट्रीय राजधानी में मीडिया को को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने कहा, ‘मैं पार्टी में जगदीश शेट्टार का फिर से स्वागत करता हूं।’
बता दें कि इससे पहले, दिन में शेट्टार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 09:30:29
लोकतंत्र में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। एक बड़ी जिम्मेदारी यह है कि जब...


