कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ असम में संपन्न, अब अगला पड़ाव इस राज्य में

यात्रा मार्ग में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस सांसद की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ असम में संपन्न, अब अगला पड़ाव इस राज्य में

Photo: @IndianNationalCongress FB page

धुबरी (असम)/दक्षिण भारत। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने गुरुवार को यहां गोलकगंज से गुजरते हुए असम में अपनी यात्रा समाप्त की और अगले चरण के लिए पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया।

Dakshin Bharat at Google News
गौरीपुर में अपने रात्रि विश्राम के बाद, राहुल गांधी ने असम में अपनी यात्रा के आठवें और आखिरी दिन की शुरुआत कुछ दूरी तक एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन में की और फिर गोलकगंज पहुंचने के लिए बस में सवार हुए।

यात्रा मार्ग में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस सांसद की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे।

विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने बताया, ‘वे एक पंचायत कार्यालय में भी रुके, जहां सैकड़ों महिलाएं एक नई घोषित सरकारी योजना के लिए फॉर्म लेने के लिए एकत्र हुई थीं। वे कांग्रेस नेता का स्वागत करने के लिए कतार से आगे आईं, जिन्होंने उनके साथ कुछ समय बिताया।’

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ गोलकगंज शहर में एक स्थानीय स्टॉल पर चाय पी, जहां उन्होंने ज्यादातर आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ बातचीत की।’

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में