श्रीराम मंदिर: 22 जनवरी को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे

श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नई मूर्ति का 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह सोमवार को निर्धारित है

श्रीराम मंदिर: 22 जनवरी को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे

Photo: @srjbtkshetra FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कार्मिक मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर उद्घाटन समारोह के कारण 22 जनवरी को देशभर के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नई मूर्ति का 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह सोमवार को निर्धारित है। यह समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है।

केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में कहा गया है कि अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा। 

इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों को उत्सव में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी, 2024 को 1430 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सिद्दरामय्या ने एचडी कुमारस्वामी को 'मनुवादी' कहा सिद्दरामय्या ने एचडी कुमारस्वामी को 'मनुवादी' कहा
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए, भाजपा के साथ...
नफरत फैलाने वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी: ममता बनर्जी
नई अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- 'क्या से क्या हो गया...'
एसपीआर सिटी: ओकट्री कैपिटल ने मार्केट ऑफ़ इंडिया में 750 करोड़ रु. का निवेश किया
यह बोझ भारत क्यों उठाए?
भारत तटस्थ नहीं, बल्कि शांति के पक्ष में है: प्रधानमंत्री मोदी
उप्र में कितना एसआईआर हुआ? इसका आंकड़ा प्रकाशित किया जाए: अखिलेश यादव