लंदन: राजनाथ सिंह ने बीएपीएस मंदिर में दर्शन किए, कहा- 'यहां अत्यंत शांति का अनुभव हुआ'

बीएपीएस यूके और यूरोप के प्रमुख स्वामी योगविवेकदास महाराज और मंदिर के ट्रस्टीगण ने उनका स्वागत किया

लंदन: राजनाथ सिंह ने बीएपीएस मंदिर में दर्शन किए, कहा- 'यहां अत्यंत शांति का अनुभव हुआ'

रक्षा मंत्री ने परिसर का भ्रमण किया और मंदिर की वास्तुकला का अवलोकन किया

लंदन/दक्षिण भारत। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लंदन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी और रक्षा मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल भी था।

Dakshin Bharat at Google News
इस अवसर पर बीएपीएस यूके और यूरोप के प्रमुख स्वामी योगविवेकदास महाराज और मंदिर के ट्रस्टीगण ने उनका स्वागत किया। इसके बाद रक्षा मंत्री ने परिसर का भ्रमण किया और मंदिर की वास्तुकला का अवलोकन किया।

इस दौरान एक बैठक भी हुई, जिसमें आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजदूत के रूप में मंदिर की भूमिका और कालातीत भारतीय मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता पर चर्चा की गई।

मंदिर-दर्शन और यात्रा-अनुभव के बारे में अपने विचार साझा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, 'मुझे लंदन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर में अत्यंत शांति का अनुभव हुआ है। मैंने प्रार्थना की है कि पूरी तरह अहंकार-रहित रह सकूं। सनातन धर्म के प्रभाव से व्यक्ति का अहंकार नष्ट हो जाता है, ऐसा ईश्वर की कृपा से ही होता है। यह वह अनुभव है, जो मुझे यहां मिला।'

बीएपीएस यूके और यूरोप के अध्यक्ष जीतू पटेल ने राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए