राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: चिराग-सात्विक, शमी समेत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एथलीट सम्मानित

चिराग और सात्विक को ब्रेकआउट 2023 के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: चिराग-सात्विक, शमी समेत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एथलीट सम्मानित

Photo: @rashtrapatibhvn X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को मंगलवार को एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शटलर चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के साथ क्रिकेटर मोहम्मद शमी का राष्ट्रपति भवन में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया।

Dakshin Bharat at Google News
चिराग और सात्विक को ब्रेकआउट 2023 के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसके दौरान उन्होंने अपना पहला एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता, जबकि एशियाई चैंपियनशिप खिताब और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 खिताब भी जीता।

बता दें कि पुरस्कार समारोह, जो आमतौर पर हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को आयोजित किया जाता था, पिछले साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हांग्जो एशियाई खेलों के कारण स्थगित कर दिया गया था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में