बेंगलूरु: यातायात पुलिस ने त्वरित अंग परिवहन के लिए साल 2023 में 22 हरित गलियारे बनाए

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को शहरभर के विभिन्न अस्पतालों से जोड़ने वाले छह हरित गलियारे हैं

बेंगलूरु: यातायात पुलिस ने त्वरित अंग परिवहन के लिए साल 2023 में 22 हरित गलियारे बनाए

Photo: @BangaloreTrafficPolice

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। बेंगलूरु यातायात पुलिस ने शहरभर में बहुत कम समय में विभिन्न महत्त्वपूर्ण अंगों और रोगियों के परिवहन की तुरंत आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए साल 2023 में 22 हरित गलियारे बनाए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को शहरभर के विभिन्न अस्पतालों से जोड़ने वाले छह हरित गलियारे हैं।

यातायात पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सबसे लंबा हरित गलियारा 23 अगस्त को बनाया गया था, जिसमें सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल से केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे तक 42 किमी की दूरी 38 मिनट में तय की गई थी।

हालांकि, सामान्य यातायात में इस दूरी को तय करने में 1 घंटा 30 मिनट से अधिक समय लगता है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'