उप्र: जघन्य अपराधों के 35 मामले, एक लाख का इनाम ... एसटीएफ ने कर दिया ढेर
अपराधी की पहचान विनोद कुमार उपाध्याय के रूप में हुई है
By News Desk
On
Photo: Uttar Pradesh Police
लखनऊ/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के साथ शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर जिले में मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी अपराधी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि अपराधी की पहचान विनोद कुमार उपाध्याय के रूप में हुई है।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) अमिताभ यश ने मीडिया को बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ के दौरान उपाध्याय को गोली लग गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि उपाध्याय के खिलाफ गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर और लखनऊ में जघन्य अपराधों के 35 मामले दर्ज थे।
पुलिस ने एक बयान में बताया कि सितंबर 2023 में गोरखपुर पुलिस ने इस अपराधी पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
About The Author
Related Posts
Latest News
11 Mar 2026 17:09:44
Photo: @mkstalin X account


