कर्नाटक राज्योत्सव का स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया गया

के सत्यनारायण राजू ने कन्नडिगाओं की संस्कृति की प्रशंसा की

कर्नाटक राज्योत्सव का स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया गया

उन्होंने कन्नड़ भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्त्व पर जोर दिया

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक राज्योत्सव का स्वर्ण जयंती समारोह यहां केनरा बैंक के प्रधान कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के सत्यनारायण राजू, कार्यकारी निदेशकों के साथ इसमें शामिल हुए।

Dakshin Bharat at Google News
के सत्यनारायण राजू ने कन्नडिगाओं की संस्कृति की प्रशंसा की और देश की प्रगति में कर्नाटक और बेंगलूरु के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कन्नड़ भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्त्व पर जोर दिया।

प्रसिद्ध विदुषी, लेखिका और व्यक्तित्व विकास विशेषज्ञ डॉ. आरती वीबी ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्रीय पहचान को भारतीय मूल्यों के साथ मिश्रित करने की आवश्यकता के बारे में बात की और देश की विरासत को संरक्षित करने में कला और संस्कृति में योगदान के महत्त्व पर जोर दिया।

इस आयोजन में भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान देने के केनरा बैंक के प्रयासों की भी सराहना की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'