पोकरण: पिछली बार मामूली अंतर से हारे महंत प्रतापपुरी ने इस बार कैसा कमाल किया?

इस बार महंत के समर्थकों ने पूरी ताकत झोंकी, जिसके बाद नतीजे चौंकाने वाले रहे

पोकरण: पिछली बार मामूली अंतर से हारे महंत प्रतापपुरी ने इस बार कैसा कमाल किया?

महंत प्रतापपुरी पोकरण से 35,427 वोटों के बड़े अंतर से जीते हैं

पोकरण/दक्षिण भारत। साल 2023 के विधानसभा चुनावों में राजस्थान के जैसलमेर जिले की पोकरण सीट पर सबकी नजरें थीं। यहां भाजपा ने महंत प्रतापपुरी को एक बार फिर मौका दिया, जो साल 2018 में कांग्रेस के शालेह मुहम्मद के सामने मामूली अंतर से हार गए थे।

Dakshin Bharat at Google News
इस बार महंत के समर्थकों ने पूरी ताकत झोंकी, जिसके बाद नतीजे चौंकाने वाले रहे। महंत प्रतापपुरी पोकरण से 35,427 वोटों के बड़े अंतर से जीते हैं। 

प्रखर वक्ता और इस क्षेत्र में धर्मगुरु की हैसियत से काफी सम्मानित समझे जाने वाले महंत प्रतापपुरी ने पिछले प्रदर्शन से सबक लेते हुए इस बार कमियों को दूर किया। उन्हें 1,12,925 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के शालेह मुहम्मद के खाते में 77,498 वोट आए हैं। 

पोकरण से कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। महंत प्रतापपुरी और शालेह मुहम्मद के अलावा कोई भी उम्मीदवार 5,000 वोटों का आंकड़ा नहीं छू सका। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार देवी लाल जरूर 4,690 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। 

उनके अलावा भीम ट्राइबल कांग्रेस के पूनम गिरि को 1,113 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार पेमी देवी को 936 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार सिकंदर खान को महज 778 वोट मिले हैं। यहां 773 लोगों ने नोटा पर भरोसा जताया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात