सिद्दरामैया ने 'तबादले के लिए पैसे लेने' का आरोप लगाने वालों को दी यह चुनौती

एचडी कुमारस्वामी, सिद्दरामैया के बेटे का एक वीडियो सामने आने के बाद आरोप लगा रहे हैं

सिद्दरामैया ने 'तबादले के लिए पैसे लेने' का आरोप लगाने वालों को दी यह चुनौती

Photo: twitter.com/siddaramaiah

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने रविवार को कहा कि अगर यह साबित हो जाए कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों के एक भी तबादले के लिए पैसे लिए हैं, तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, सिद्दरामैया के बेटे यतींद्र का एक वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री और उनके बेटे पर तबादले के लिए पैसे लेने का आरोप लगा रहे हैं।

सिद्दरामैया ने पलटवार करते हुए कहा कि कुमारस्वामी के कार्यकाल के दौरान इस तरह का नकद लेन-देन हुआ था।

कुमारस्वामी के आरोपों से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने आपसे कहा है कि आप इसके (कुमारस्वामी के आरोपों) के बारे में न पूछें। क्या मैंने पहले ही इसका जवाब नहीं दे दिया है? उन्हें लगातार ट्वीट करने दीजिए। वह वही बोल रहे हैं जो उन्होंने अपने कार्यकाल (मुख्यमंत्री के रूप में) के दौरान किया था।’

कुमारस्वामी पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘वे उस पैसे के बारे में बोल रहे हैं, जो उन्होंने (कुमारस्वामी और जद (एस) नेताओं ने) तबादलों के लिए लिया था। उन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान पैसे लिए थे। हमारे कार्यकाल में, हमने कोई पैसा नहीं लिया है। मैं पहले ही कह चुका हूं, अगर यह साबित हो जाए कि मैंने तबादले के एक भी मामले में पैसे लिए हैं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।’

उन्होंने कहा, 'उन्हें सौ बार ट्वीट करने दीजिए, मैं जवाब नहीं देना चाहता।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'