एनआईए की देशव्यापी छापेमारी, जम्मू में एक रोहिंग्या हिरासत में लिया गया

आठ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में की जा रही छापेमारी मानव तस्करी के मामलों से संबंधित है

एनआईए की देशव्यापी छापेमारी, जम्मू में एक रोहिंग्या हिरासत में लिया गया

एक अन्य आरोपी फरार है

नई दिल्ली/जम्मू/भाषा। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को मानव तस्करी में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए देशव्यापी छापेमारी की और जम्मू में म्यांमार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

Dakshin Bharat at Google News
एनआईए के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आठ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में की जा रही छापेमारी मानव तस्करी के मामलों से संबंधित है।

अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और पुड्डुचेरी में छापेमारी की गई।

जम्मू में एक अधिकारी ने बताया कि म्यांमार से आए एक रोहिंग्या को जम्मू-कश्मीर में छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि जफर आलम को देर रात करीब दो बजे जम्मू के बठिंडी इलाके में उसके अस्थायी आवास से हिरासत में लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

जम्मू में अधिकारी ने कहा कि छापेमारी म्यांमार के प्रवासियों की झुग्गियों तक ही सीमित थी और पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन एवं मानव तस्करी से संबंधित मामले की जांच के सिलसिले में की गई।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News