निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की

उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 13 नवंबर को की जाएगी

निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की

नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है

हैदराबाद/भाषा। भारत निर्वाचन आयोग ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी और इसे तेलंगाना राजपत्र में प्रकाशित किया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
अधिसूचना के अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन दायर करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी और 10 नवंबर तक इन्हें हर कार्यदिवस पर पूर्वाह्न 11 बजे से दिन में तीन बजे तक स्वीकार किया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 13 नवंबर को की जाएगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है।

नामांकन दाखिल करते समय निर्वाचन अधिकारी (आरओ) के कार्यालय से 100 मीटर की परिधि के भीतर उम्मीदवार के काफिले में केवल तीन वाहनों को जाने की अनुमति है, जबकि आरओ के कमरे के अंदर, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार सहित केवल पांच व्यक्तियों को जाने की अनुमति है।

नामांकन पत्र के साथ उम्मीदवार को फॉर्म-26 में अपने आपराधिक इतिहास, संपत्ति, देनदारियों और शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी की घोषणा करते हुए एक हलफनामा दाखिल करना होगा।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि कुछ स्थानों पर यह शाम चार बजे समाप्त होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया
बेलगावी/दक्षिण भारत। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येडीयुरप्पा समेत कई प्रदर्शनकारियों को  मंगलवार को हिरासत में लिया गया। वे बड़ी संख्या...
वंदे मातरम् ने राष्ट्र की आत्मा को जगाने का काम किया: अमित शाह
केंद्र सरकार किसानों की समस्याएं हल करने में कर्नाटक का सहयोग नहीं कर रही: डीके शिवकुमार
बिहार में बड़ी जीत के लिए राजग सांसदों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया
एएससी सेंटर एंड कॉलेज ने 265वां आर्मी सर्विस कॉर्प्स डे मनाया
'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान
स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?