दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के लिए करोड़ों रु. के इंजेक्शन की जरूरत को लेकर सिद्दरामैया ने मोदी को लिखा पत्र

17.5 करोड़ रुपए है इंजेक्शन की कीमत

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के लिए करोड़ों रु. के इंजेक्शन की जरूरत को लेकर सिद्दरामैया ने मोदी को लिखा पत्र

अतिरिक्त आयात कर के चलते वित्तीय बोझ काफी हद तक बढ़ गया है

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित 15 महीने के लड़के के लिए 'जोल्गेन्स्मा' नामक इंजेक्शन के आयात पर कर माफ करने और उसे वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है, जिसकी कीमत साढ़े 17 करोड़ रुपए है।

Dakshin Bharat at Google News
मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मोदी को पत्र लिखकर बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक 17.5 करोड़ रुपए के महंगे इंजेक्शन को खरीदने में परिवार के सामने आने वाली वित्तीय चुनौती का जिक्र किया।

सिद्दरामैया ने पत्र में लिखा, मैं हमारे राज्य के एक छोटे बच्चे से संबंधित एक गंभीर मामले को लेकर संपर्क कर रहा हूं। कर्नाटक का मौर्य नाम का 15 महीने का लड़का स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) नामक गंभीर समस्या से जूझ रहा है। हमारे चिकित्सा समुदाय ने हमें जोलगेन्स्मा नामक इंजेक्शन के रूप में एक संभावित इलाज के बारे में सूचित किया है।

उन्होंने कहा कि इस इंजेक्शन की कीमत लगभग 17.5 करोड़ रुपए है, जिसके चलते परिवार के लिए इलाज करा पाना एक बड़ी चुनौती है।

सिद्दरामैया ने कहा, दवा की कीमत अपने आप में काफी ज्यादा है, ऐसे में अतिरिक्त आयात कर के चलते वित्तीय बोझ काफी हद तक बढ़ गया है, जिससे इस जीवन रक्षक दवा की खरीद उनके लिए लगभग असंभव है।

सिद्दरामैया ने मोदी से अनुरोध किया कि वह बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक जोलगेन्स्मा पर आयात कर माफ करने के लिए वित्त मंत्रालय को निर्देश दें।

सिद्दरामैया ने मोदी से इंजेक्शन की खरीद में सहायता के लिए पीएम केयर्स फंड से वित्तीय सहायता प्रदान करने पर विचार करने का भी अनुरोध किया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
मुंबई/दक्षिण भारत। इंडिगो की उड़ानों में बाधाएं सातवें दिन भी जारी रहीं। इस संकटग्रस्त एयरलाइन ने सोमवार को बेंगलूरु एयरपोर्ट...
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का रिश्ता टूटा
प. बंगाल: बाबरी की तर्ज पर मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने की एक और घोषणा
फ्लाइट्स के संचालन में आ रही भारी दिक्कत, इंडिगो ने क्या कहा?
गोवा नाइटक्लब मामला: मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रेट स्तर की जांच का आदेश दिया