केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने सिद्दरामैया पर जल परियोजनाओं को लेकर लगाया यह आरोप

शेखावत ने शनिवार के सिद्दरामैया के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही ...

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने सिद्दरामैया पर जल परियोजनाओं को लेकर लगाया यह आरोप

सिद्दरामैया ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने अल्प वर्षा के बावजूद कर्नाटक के जल मुद्दों का समाधान नहीं किया

बेंगलूरु/भाषा। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामैया पर कावेरी नदी की मेकेदातु संतुलन जलाशय परियोजना सहित विभिन्न जल परियोजनाओं के संबंध में गलत एवं भ्रामक सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाया।

Dakshin Bharat at Google News
शेखावत ने शनिवार के सिद्दरामैया के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही, जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अल्प वर्षा के बावजूद कर्नाटक के जल मुद्दों का समाधान नहीं किया।

सिद्दरामैया ने आरोप लगाया था कि मेकेदातु और महादयी नदी जैसी परियोजनाएं केंद्र की मंजूरी के बगैर लंबित हैं। उन्होंने कहा था, ‘प्रिय प्रधानमंत्री, क्या आप कन्नड़ लोगों को और अधिक प्यासा रखना चाहते हैं?’

सिद्दरामैया पर निशाना साधते हुए शेखावत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘हम जानते हैं कि गलत सूचनाएं और अफवाहें फैलाना कांग्रेस की परंपरा रही है, लेकिन ऐसा करके लोगों के जीवन को संकट में डालना एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।’

मेकेदातु परियोजना के संबंध में मंत्री ने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर चर्चा को कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण की विभिन्न बैठकों के दौरान एक एजेंडा विषय के रूप में शामिल किया गया था।

उन्होंने कहा कि इस एजेंडा विषय पर पक्षकार राज्यों के बीच आम सहमति की कमी के कारण उक्त मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकी।

शेखावत ने कहा कि कलसा-बंडूरी नाला परियोजना की डीपीआर को केंद्रीय जल आयोग ने कुछ शर्तों के साथ पहले ही मंजूरी दे दी है और इसकी सूचना कर्नाटक सरकार को दे दी गई है।

मंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के तहत 2017-18 के दौरान कर्नाटक की प्राथमिकता वाली पांच परियोजनाओं में से तीन पूरी हो चुकी हैं।’

उन्होंने कहा, ‘दो परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है और केंद्रीय सहायता के 1,238.30 करोड़ रुपए में से 1,190.05 करोड़ रुपए पहले ही जारी किए जा चुके हैं।’

शेखावत ने बताया कि अटल भूजल योजना के तहत कर्नाटक को पहले ही केंद्र से 629.54 करोड़ रुपए मिल चुके हैं, लेकिन 28 अक्टूबर 2023 तक केवल 274.05 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

सिद्दरामैया पिछले कुछ दिनों से केंद्र पर कर्नाटक और उसके लोगों के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। वह ‘एक्स’ पर ‘व्हाई नो लव फॉर कर्नाटक’ और ‘आंसर मदि मोदी’ हैशटैग के तहत अभियान चला रहे हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में