भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन

वे भारतीय क्रिकेट के स्पिनरों की स्वर्णिम चौकड़ी का हिस्सा थे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन

फोटो: भाषा

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वे 77 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा हैं।

Dakshin Bharat at Google News
साल 1946 में अमृतसर में जन्मे बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए थे, जिसमें 14 बार पांच विकेट और एक बार 10 विकेट शामिल हैं।

वे भारतीय क्रिकेट के स्पिनरों की स्वर्णिम चौकड़ी का हिस्सा थे। उनके अलावा इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन थे, जो 1966 और 1978 के बीच एक दशक से अधिक समय तक भारत की गेंदबाजी का प्रमुख हिस्सा रहे।

बेदी साल 1990 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान कुछ समय के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर रहे थे। वे राष्ट्रीय चयनकर्ता और मनिंदर सिंह और मुरली कार्तिक जैसे कई प्रतिभाशाली स्पिनरों के गुरु भी थे।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'