कर्नाटक सरकार ने 5वें राज्य वित्त आयोग का गठन किया

आयोग को 28 फरवरी, 2024 तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी

कर्नाटक सरकार ने 5वें राज्य वित्त आयोग का गठन किया

फोटो: मुख्यमंत्री सिद्दरामैया का फ़ेसबुक पेज

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक सरकार ने पांचवें राज्य वित्त आयोग का गठन किया है। यह आयोग शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) तथा पंचायत राज संस्थानों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के बाद संसाधनों के विभाजन व आवंटन पर सिफारिशें देगा।

Dakshin Bharat at Google News
पूर्व सांसद सी नारायणस्वामी इस आयोग की अध्यक्षता करेंगे। सेवानिवृत्त आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी मोहम्मद सनाउल्ला और राज्य लेखा विभाग के सेवानिवृत्त नियंत्रक आरएस फोंडे इसके सदस्य होंगे।

सरकारी आदेश के अनुसार, आयोग जिला पंचायत, तालुक पंचायत, ग्राम पंचायत, नगर निगम, शहर नगरपालिका परिषद, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करेगा। यह उन करों, शुल्कों, टोल और शुल्कों का भी निर्धारण करेगा जो यूएलबी और पंचायतों को सौंपे या उनके द्वारा विनियोजित किए जा सकते हैं।

आदेश में कहा गया, ‘आयोग अपनी सिफारिशें करते समय राज्य सरकार के संसाधनों और नागरिक प्रशासन, ऋण सेवा, विकास तथा अन्य प्रतिबद्ध व्यय के कारण होने वाली मांगों को ध्यान में रखेगा।’

आयोग को 28 फरवरी, 2024 तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में