कावेरी मुद्दे के बीच इस तारीख को होगी तमिलनाडु विधानसभा की बैठक

अन्नाद्रमुक और भाजपा के बीच फूट पड़ने के बाद यह पहला सत्र भी होगा

कावेरी मुद्दे के बीच इस तारीख को होगी तमिलनाडु विधानसभा की बैठक

विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के पास 66 विधायक हैं

चेन्नई/भाषा। कर्नाटक के साथ जारी कावेरी नदी जल विवाद के अलावा अन्य स्थानीय मुद्दों के बीच सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा की बैठक होगी।

Dakshin Bharat at Google News
पूर्व में सहयोगी रहे ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच फूट पड़ने के बाद यह पहला सत्र भी होगा।

राज्य में जहां मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के पास 66 विधायक हैं, वहीं भाजपा के चार विधायक हैं। दोनों दलों ने राज्य में वर्ष 2021 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक के रूप में संयुक्त रूप से विधानसभा चुनाव लड़ा था।

तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु सोमवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पहला अनुपूरक अनुमान पेश करेंगे। वहीं, इस सत्र के संक्षिप्त रहने की उम्मीद है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'