बिहार में लोहे का पुल चोरी होने के बाद अब बेंगलूरु में बस स्टॉप शेल्टर 'गायब'!

इस शेल्टर पर 10 लाख रुपए की लागत आई थी

बिहार में लोहे का पुल चोरी होने के बाद अब बेंगलूरु में बस स्टॉप शेल्टर 'गायब'!

यह स्थापित ​किए जाने के एक सप्ताह बाद अपने स्टील के ढांचे सहित चोरी हो गया

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। बिहार में लोहे का पुल चोरी होने के बाद अब कर्नाटक की राजधानी में एक बस स्टॉप शेल्टर 'गायब' होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, इस शेल्टर पर 10 लाख रुपए की लागत आई थी। यह बेंगलूरु में कनिंघम रोड पर स्थापित ​किए जाने के एक सप्ताह बाद अपने स्टील के ढांचे सहित चोरी हो गया। शेल्टर का प्रबंधन बेंगलूरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (बीएमटीसी) द्वारा किया जा रहा था।

Dakshin Bharat at Google News
इस संंबंध में कंपनी के एसोसिएट उपाध्यक्ष एन रवि रेड्डी ने घटना के करीब एक महीने बाद 30 सितंबर को शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि शहर में यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। इसी साल मार्च में एचआरबीआर लेआउट में तीन दशक पुराना बस स्टैंड भी रातोंरात 'गायब' हो गया था। बताया गया कि कल्याण नगर में उक्त बस स्टैंड साल 1990 में दान में दिया गया था। उसके बाद किसी कारोबारी प्रतिष्ठान के लिए रास्ता बनाने के प्रयास में उसे रातोंरात हटा दिया गया था।

इसी तरह साल 2015 में लोग उस समय हैरान रह गए थे, जब एक स्कूल के पास डूपनहल्ली बस स्टॉप भी रातोंरात गायब हो गया था। वहीं, साल 2014 में राजराजेश्वरीनगर में एक बस स्टॉप गायब हुआ था, जो वहां करीब दो दशकों से मौजूद था। 

अब एक और बस स्टॉप शेल्टर 'गायब' होने की घटना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है