मोदी का आरोप- कांग्रेस ने लोकतंत्र को 'लूटतंत्र' और प्रजातंत्र को 'परिवारतंत्र' बना दिया

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया

मोदी का आरोप- कांग्रेस ने लोकतंत्र को 'लूटतंत्र' और प्रजातंत्र को 'परिवारतंत्र' बना दिया

उन्होंने कहा कि छग में भाजपा सरकार बनते ही पीसीएस घोटाले की जांच होगी

जगदलपुर/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा प्रयास है कि आपके इस आशीर्वाद को यहां का विकास करके लौटाऊं। दिन-रात परिश्रम करके, आपकी सेवा करके यह कर्ज मैं चुका सकूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ पांच वर्ष में छत्तीसगढ़ की जो हालत कर दी है, उसे पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों ने जो कारनामे यहां किए हैं, उससे हर कोई त्रस्त है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर हैं, हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्यों में पहुंच चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी-कभी लगता है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में स्पर्धा चल रही है कि कहां सबसे ज्यादा हत्याएं होती हैं, कहां सबसे ज्यादा लूट होती है, कहां सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार होते हैं...।

प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास या तो पोस्टरों और बैनरों में दिखता है, या तो कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी में दिखता है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को सिर्फ दिया है- झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है-  अउ नइ सहिबो बदल के रहिबो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार आदिवासी समाज के लिए 5 गुना ज्यादा बजट देती है। अगर वो 1 रुपया देते थे, तो हम 5 रुपया देते हैं और अगर वो 100 रुपया देते हैं, तो हम 500 रुपया देते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर यानी बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को 'जनजातीय गौरव दिवस' घोषित किया। हमारी सरकार आदिवासी सेनानियों और क्रांतिवीरों को समर्पित स्वतंत्रता सेनानी म्यूजियम बनवा रही है। हमने जनजातीय छात्राओं को दी जा रही छात्रवृत्ति को ढाई गुना कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नगरनार में बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। जिस पर छत्तीसगढ़ की जनता को गर्व हो रहा है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नहीं हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इतना बड़ा कार्यक्रम अभी हुआ है, लेकिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस का न तो मुख्यमंत्री आया न ही उपमुख्यमंत्री आया। यहां तक कि कांग्रेस का एक भी मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके दो कारण हैं- पहला: उनको सरकार जाने की इतनी चिंता है कि वे सरकार बचाने में लगे हैं। दूसरा: यह मोदी है और कोई आकंठ भ्रष्टाचारी, मोदी से आंख नहीं मिला सकता है, इसलिए वो आने से डरते हैं, भाग जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि खदान में से कांग्रेसी जो माल खाते थे, उस पर मोदी ने ताला लगा दिया, इसलिए वो छटपटा रहे हैं। आज भी इन्होंने झूठी बातें फैलाईं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में आपने यहां आकर उन्हें तमाचा मारा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बस्तर के मेरे नौजवानो! इनका इरादा समझिए ... झूठी बातें फैलाकर ये स्टील प्लांट हड़पना चाहते हैं। स्टील प्लांट को ये कांग्रेसी अपने बच्चों और रिश्तेदारों की तिजोरी भरने का माध्यम बनाना चाहते हैं। लेकिन मोदी यह नहीं होने देगा, क्योंकि स्टील प्लांट के मालिक बस्तर के लोग हैं। मैं किसी कांग्रेसी को इस प्लांट का मालिक नहीं बनने दूंगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के धान किसानों को धान की कीमतों के नाम पर धोखा दे रही है, झूठ बोल रही है। सच्चाई यह है कि यहां के धान किसानों का दाना-दाना केंद्र सरकार खरीदती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक लाख करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ के धान किसानों को दिए हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद यहां के धान किसानों का पूरा-पूरा ध्यान रखने की गांरटी देता है मोदी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के सबसे बड़े भुक्तभोगी हमारे नौजवान हैं। कांग्रेस ने युवाओं को नौकरी देने का वादा किया, लेकिन नौजवानों की नौकरी में ही घोटाला कर दिया। कांग्रेस के नेताओं ने पीसीएस भर्तियों में अपने बच्चों और रिश्तेदारों को सेट कर दिया। इनकी पार्टी तो राजनीति में भी अपने ही बच्चों को सेट करती है और नौकरियों में भी यही करती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को लूटतंत्र बनाया है और प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया है। भाजपा सरकार बनते ही पीसीएस घोटाले की जांच होगी। गुनहगार कितना भी ताकतवर हो, मोदी उसको जेल में डालकर ही रहेगा। हर नौजवान और सरकारी कर्मचारी को पूरा न्याय मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि जिनती आबादी, उतना हक। मैं कहता हूं, इस देश में अगर कोई सबसे बड़ी आबादी है तो वह गरीब है। इसलिए मेरे लिए गरीब ही सबसे बड़ी आबादी है और गरीब का कल्याण ही मेरा मकसद है।

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

चुनावी हलफनामा मामला: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने विधायक कनीज़ फातिमा को नोटिस जारी किया चुनावी हलफनामा मामला: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने विधायक कनीज़ फातिमा को नोटिस जारी किया
Photo: twitter.com/MlaKaneezfatima
बेंगलूरु: मेट्रो ट्रेन में महिला यात्री से अशोभनीय हरकत के आरोपी के बारे में हुआ नया खुलासा
विपक्षी दलों ने सेवाभाव को सर्वोपरि रखा होता तो बहुत बड़ी आबादी तकलीफों में न रहती: मोदी
राजस्थान: बालकनाथ ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की अटकलों पर क्या कहा?
आयकर विभाग ने ओडिशा डिस्टिलरी समूह पर छापेमारी तेज की, निकला नोटों का पहाड़!
मोदी को डराया, धमकाया या मजबूर नहीं किया जा सकता: व्लादिमीर पुतिन
मजबूत होती अर्थव्यवस्था, 10 वर्षों के परिवर्तनकारी सुधार ... इसलिए दुनिया को भारत से उम्मीदें: मोदी