महिलाओं को आरक्षण: लोकसभा में 454 वोटों के साथ विधेयक पारित
नए संसद भवन में इससे संबंधित कार्यवाही मंगलवार को शुरू हुई थी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे लैंगिक न्याय के लिए हमारे दौर की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति बताया है
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी विधेयक बुधवार को लोकसभा में पारित हो गया। इसके पक्ष में 454 वोट और विपक्ष में दो वोट पड़े।
नए संसद भवन में इससे संबंधित कार्यवाही मंगलवार को शुरू हुई थी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बुधवार को लोकसभा में सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया था कि वे महिलाओं के आरक्षण से संबंधित ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ को सर्वसम्मति से पारित करें।
इस बिल के पारित होने से महिलाओं के अधिकारों की लंबी लड़ाई खत्म हो जाएगी। G20 के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला नेतृत्व वाले विकास का विजन पूरी दुनिया के सामने रखा। Women Led Development के नए युग का श्री गणेश इसी बिल से होने जा रहा है।
— BJP (@BJP4India) September 20, 2023
- श्री @AmitShah
पूरा… pic.twitter.com/cPa0kcXAPJ
बता दें कि महिला आरक्षण के लिए पेश किया गया 128वां संविधान संशोधन विधेयक है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे लैंगिक न्याय के लिए हमारे दौर की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति बताया है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List