जम्मू: रियासी जिले में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

एक पुलिसकर्मी के घायल होने के समाचार हैं

जम्मू: रियासी जिले में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

दो आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिली थी

जम्मू/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक दूरदराज के इलाके में सोमवार को तलाशी एवं घेराबंदी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
वहीं, ताजा रिपोर्टों के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया है। एक पुलिसकर्मी के घायल होने के समाचार हैं।

जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा कि दो आतंकवादी तुली इलाके में घिरे गली सोहाब गांव में ट्रैप हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को इलाके में दो आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिली थी। उसके बाद सोमवार दोपहर को तलाशी अभियान शुरू किया गया। 

ये पंक्तियां लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
Photo: @DKShivakumar X account
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की
नेपाल: बाढ़ के 10 दिन बाद सुरंग में फंसे दो मज़दूरों को ज़िंदा बचाया गया
ले. जनरल उल्हास किरपेकर ने सेना के दक्षिण भारत क्षेत्र के जीओसी का पदभार संभाला
झीलों, पार्कों, हरे-भरे इलाकों को बचाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी: तेजस्वी सूर्या