जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकवादियों के ढेर होने की ख़बर

एक आतंकवादी तुरंत ढेर हो गया, जबकि दूसरे आतंकवादी ने वापस एलओसी की ओर भागने की कोशिश की

जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकवादियों के ढेर होने की ख़बर

दूसरे आतंकवादी को गोली मार दी गई, जिससे उसे जमीन पर गिरते हुए देखा गया

पुंछ/जम्मू/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर सुरक्षा बलों ने रविवार देर रात घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। उसके बाद मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के खात्मे की खबर है। 

Dakshin Bharat at Google News
समाचार एजेंसी भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि देगवार सेक्टर में अंधेरे का फायदा उठाकर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कुछ आतंकवादी देखे गए थे। उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, माना जा रहा है कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। हालांकि ये पंक्तियां लिखे जाने तक उनके शव बरामद नहीं हुए थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जम्मू में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि रविवार को देर रात करीब दो बजे गढ़ी बटालियन इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने दो आतंकवादियों को घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा था।

उन्होंने बताया, एक आतंकवादी तुरंत ढेर हो गया, जबकि दूसरे आतंकवादी ने वापस एलओसी की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे गोली मार दी गई, जिससे उसे जमीन पर गिरते हुए देखा गया।

अधिकारी के अनुसार, देगवार तेरवा में आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई थी। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download