कर्नाटक के मांड्या में नहर में कार गिरने से 4 महिलाओं की मौत

यह घटना जिले की श्रीरंगपटना तालुक में गामनहल्ली के समीप शनिवार रात को हुई

कर्नाटक के मांड्या में नहर में कार गिरने से 4 महिलाओं की मौत

कार चालक मनोज तैरकर नहर के किनारे तक पहुंच गया

मांड्या/भाषा। कर्नाटक के मांड्या जिले में एक कार के विश्वेश्वरैया नहर में गिरने से उसमें सवार चार महिलाओं की मौत हो गई।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना जिले की श्रीरंगपटना तालुक में गामनहल्ली के समीप शनिवार रात को हुई और मृतकों की पहचान महादेवाम्मा तथा उनकी रिश्तेदार संजना, मादेवी और रेखा के रूप में हुई है।

कार चालक मनोज तैरकर नहर के किनारे तक पहुंच गया, जिससे उसकी जान बच गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कृषि मंत्री एन चेलुवरायास्वामी और सामाजिक कल्याण मंत्री एचसी महादेवप्पा ने मृतकों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी।

महादेवप्पा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि गामनहल्ली से दोद्दामुलगूडु जा रही कार पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह नहर में गिर गई।

उन्होंने बताया कि शवों को नहर से बाहर निकाल लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'