पाकिस्तान: कराची में 150 साल से ज्यादा पुराने हिंदू मंदिर को ढहाया गया

मारी माता मंदिर मुखा चोइथराम रोड पर सोल्जर बाजार पुलिस स्टेशन के बिल्कुल पास स्थित है

पाकिस्तान: कराची में 150 साल से ज्यादा पुराने हिंदू मंदिर को ढहाया गया

इसके प्रांगण में दबे पुराने खजाने की कहानियां भी सुनी जाती हैं

कराची/दक्षिण भारत। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां कराची में हिंदू समुदाय शनिवार सुबह उठा तो देखा कि सोल्जर बाजार स्थित पुराना मारी माता मंदिर जमींदोज कर दिया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
क्षेत्र के निवासियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब शुक्रवार देर रात यहां बिजली नहीं थी। तभी खुदाई करने वाले लोग आए। उन्होंने एक बुलडोजर भी बुलाया। उसके बाद बाहरी दीवारों और मंदिर के मुख्य द्वार को बरकरार रखते हुए, उन्होंने अंदर की पूरी संरचना को ध्वस्त कर दिया।

निवासियों ने यह भी बताया है कि उन्होंने मशीनों को चलाने वाले लोगों को 'कवर' प्रदान करने के लिए वहां पुलिस मोबाइल टीम देखी थी।

उन्होंने बताया कि मारी माता मंदिर मुखा चोइथराम रोड पर सोल्जर बाजार पुलिस स्टेशन के बिल्कुल पास स्थित है। यह एक बहुत पुराना मंदिर है। उसके पास के एक और बहुत पुराने मंदिर, श्रीपंच मुखी हनुमान मंदिर हैं। 

ऐसा कहा जाता है कि इसका निर्माण 150 साल पहले हुआ था। इसके प्रांगण में दबे पुराने खजाने की कहानियां भी सुनी जाती हैं। यह लगभग 400 से 500 वर्ग गज में फैला हुआ है और पिछले कुछ समय से इस पर जमीन हड़पने वालों की नजर थी।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'