बलोचिस्तान: आतंकी हमले में पाक फौज के 4 जवानों की मौत, 5 घायल

दुनिया में आतंक की आग लगाने वाला पाकिस्तान अब खुद इससे झुलस रहा है

बलोचिस्तान: आतंकी हमले में पाक फौज के 4 जवानों की मौत, 5 घायल

खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है

क्वेटा/दक्षिण भारत। पाकिस्तान में बुधवार तड़के उत्तरी बलूचिस्तान में झोब गैरीसन इलाके में हुए एक हमले में फौज के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। फौज की मीडिया मामलों की शाखा ने इसकी पुष्टि की है।

Dakshin Bharat at Google News
एक बयान में कहा गया कि आतंकवादियों के घुसने के शुरुआती प्रयास की ओर ड्यूटी पर मौजूद जवानों की नजर गई थी। इस दौरान भारी गोलीबारी हुई और तीन आतंकवादी भी मारे गए हैं।

इससे पहले झोब जिला आयुक्त (डीसी) अज़ीम काकर ने बताया था कि झोब में छावनी क्षेत्र पर हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में फंसने से एक महिला नागरिक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य नागरिक घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को क्वेटा रेफर किया जा रहा है।

डीसी काकर ने बताया कि डेरा इस्माइल खान से आ रही एक यात्री बस भी गोलीबारी की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि हमलावरों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। सभी विभाग अलर्ट पर हैं और ऑपरेशन चल रहा है।

पिछले साल नवंबर में प्रतिबंधित टीटीपी द्वारा सरकार के साथ संघर्ष विराम समाप्त करने के बाद, पाकिस्तान में विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'