जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बाढ़ में बहे 2 सैनिकों के शव बरामद

सेना के दोनों जवान सुरानकोट इलाके में डोगरा नाले को पार कर रहे थे

सेना ने कहा कि हादसे के वक्त जवान क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे

जम्मू/भाषा। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में बहे दो सैनिकों के शव बरामद हुए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि सेना के दोनों जवान सुरानकोट इलाके में डोगरा नाले को पार कर रहे थे और इस दौरान वे तेज बहाव में बह गए।

अधिकारियों के मुताबिक, नायब सूबेदार कुलदीप सिंह का शव शनिवार रात को डोगरा नाले से निकाल लिया गया, जबकि लांस नायक तेलु राम का शव रविवार को बरामद हुआ।

दोनों सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सेना ने कहा कि हादसे के वक्त जवान क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे।

व्हाइट नाइट कोर ने ट्विटर पर कहा, पुंछ के दुर्गम इलाके में गश्त के दौरान लांस नायक तेलु राम पहाड़ी नाले को पार करते हुए अचानक आई बाढ़ में बह गए। गश्ती दस्ते के नायब सूबेदार कुलदीप सिंह ने लांस नायक तेलु राम को बचाने की कोशिश में अपने प्राण भी गंवा दिए। 

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि नायब सूबेदार सिंह तरन तारन और लांस नायक राम होशियारपुर के निवासी हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download