अर्चना जोशी ने रेल पहिया कारखाना के महाप्रबंधक का पदभार संभाला

जोशी स्वर्ण पदक के साथ समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर और सार्वजनिक नीति एवं प्रशासन में एम फिल हैं

अर्चना जोशी ने रेल पहिया कारखाना के महाप्रबंधक का पदभार संभाला

उन्होंने अमेरिका और यूरोप में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण लिया है

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) की 1985 बैच की अधिकारी अर्चना जोशी ने रेल पहिया कारखाना के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले वे दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक थीं। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की पूर्व छात्रा जोशी स्वर्ण पदक के साथ समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर और सार्वजनिक नीति एवं प्रशासन में एम फिल हैं।

Dakshin Bharat at Google News
जोशी ने विभिन्न जोनल रेलवे यानी उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे और उत्तर पूर्व रेलवे में विभिन्न पदों पर काम किया है। जोशी को संस्कृति मंत्रालय और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मुद्दों का भी अनुभव है।

उन्होंने अमेरिका और यूरोप में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण लिया है। खेल और सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी गहरी रुचि है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर