'मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों से अल्पसंख्यक समुदाय को सबसे ज्यादा लाभ'

भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सूफी एमके चिश्ती का बयान

'मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों से अल्पसंख्यक समुदाय को सबसे ज्यादा लाभ'

चिश्ती भिवंडी शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे

ठाणे/भाषा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सूफी एम के चिश्ती ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी सरकार के बीते नौ साल के दौरान कल्याणकारी योजनाओं से सबसे ज्यादा फायदा मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को हुआ है।

Dakshin Bharat at Google News
चिश्ती महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में मोदी सरकार की ओर से किए गए कामों को रेखांकित करने के लिए एक रैली को संबोधित कर रहे थे। चिश्ती ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसने अपने 50 साल के शासनकाल में लोगों को सिर्फ आश्वासन दिए, लेकिन ज़मीन पर कोई काम नहीं किया।

चिश्ती ने कहा कि मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं से मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोग लाभान्वित हुए हैं, जिनमें आवास उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराना और किसानों के कल्याण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा, साल 2014 तक सिर्फ 4.5 फीसदी मुस्लिम सरकारी कर्मचारी थे, लेकिन पिछले नौ साल में यह आंकड़ा बढ़कर 10.5 प्रतिशत हो गया है।

चिश्ती ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार जाति और धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि मोदी ही एकमात्र प्रधानमंत्री हैं जिन्हें मुस्लिम देशों ने सबसे ज्यादा सम्मान दिए हैं। चिश्ती ने कहा, हमारा मंत्र सबका साथ, सबका विकास है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'