मोदी के अमेरिका दौरे से द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाइयों पर: एसोचैम

मोदी अमेरिका दौरा पूरा करने के बाद शनिवार को मिस्र के लिए रवाना हो गए

मोदी के अमेरिका दौरे से द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाइयों पर: एसोचैम

मोदी ने अमेरिका दौरे पर राष्ट्रपति जो बाइडन से वार्ता की और संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया

नई दिल्ली/भाषा। उद्योग मंडल एसोचैम ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से दोनों देशों के बीच रणनीतिक और वाणिज्यिक संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं, जिसने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नए अवसरों का रास्ता साफ कर दिया है।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी अमेरिका दौरा पूरा करने के बाद शनिवार को मिस्र के लिए रवाना हो गए। मोदी ने अमेरिका दौरे पर राष्ट्रपति जो बाइडन से वार्ता की और संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा, प्रधानमंत्री के दौरे को तेजी से बदलती विश्व व्यवस्था में भारत-अमेरिका संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। यह यात्रा दोनों देशों के हित में है।

उन्होंने कहा कि जहां मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेकर भारत की 'सॉफ्ट पावर' का प्रदर्शन किया, वहीं व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन के साथ प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत संवाद ने दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के साझा सांस्कृतिक मूल्यों को प्रदर्शित किया।

उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ (भारत में निर्मित) पहल के नतीजे रक्षा विनिर्माण के इलेक्ट्रॉनिक्स और रणनीतिक क्षेत्र में दिखने लगे हैं, और यह बात भारत में लड़ाकू जेट इंजनों के निर्माण के लिए जीई इलेक्ट्रिक और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के बीच हुए सौदे से स्पष्ट है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'