इंडियन आर्टिज़न बाज़ार की प्रदर्शनी व सेल में कला के रंगों ने मोहा मन

यह 10 जून तक जारी रहेगी

इंडियन आर्टिज़न बाज़ार की प्रदर्शनी व सेल में कला के रंगों ने मोहा मन

इसका समय सुबह 10.30 बजे से रात 8.30 बजे तक है

चेन्नई/दक्षिण भारत। यहां तिरुवनमियुर स्थित सीईआरसी एग्जीबिशन ग्राउंड में ग्रैंड फ्ली मार्केट द्वारा इंडियन आर्टिज़न बाज़ार की प्रदर्शनी व सेल का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इसका आगाज 2 जून को हुआ था। यह 10 जून तक जारी रहेगी। इसका समय सुबह 10.30 बजे से रात 8.30 बजे तक है।

Dakshin Bharat at Google News
यहां कला और शिल्प, वस्त्र, आभूषण, गृह सज्जा, फर्नीचर, हस्तशिल्प के दुर्लभ उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए देशभर से निर्माता आए हैं। ये शिल्प विविधतापूर्ण हैं, जिन पर संस्कृति का गहरा प्रभाव है।

यहां राजस्थान के हस्तकला और हथकरघा की विविधता में पारंपरिक ताड़ के पत्ते की फड़ पेंटिंग, ओडिशा की साड़ियां, घाघरा-चोली बेडशीट्स, सहारनपुर का फर्नीचर, लकड़ी के खिलौने, बंजारा बैग, लकड़ी की नक्काशी, संगमरमर, कलाकृतियां, राजस्थानी आभूषण और कई अनूठे उत्पाद उपलब्ध हैं।

artisan2

इसके अलावा राजस्थान के हस्तनिर्मित आभूषण, कालीन, दरी, मोजरी/जूती, संगमरमर शिल्प, हाथीदांत, पेंटिंग प्रसिद्ध हैं। वहीं, बंधनी और बंधेज ओडिशा की समृद्ध संस्कृति को चित्रित करते हैं। यह प्रदर्शनी समकालीन लाइफ स्टाइल उत्पादों को बनाने के लिए पारंपरिक हथकरघा कौशल के उपयोग के बारे में है।

ढाका के बिस्वजीत साहा ने प्रसिद्ध ढाकाई मलमल जमदानी साड़ियां प्रस्तुत की हैं। जूट-मलमल की साड़ियां अपनी नाजुक धारियों के साथ क्लासिक स्टेटमेंट पेश करती हैं। पल्लू को जूट और सोने की कैरी से सजाया गया है। प्रदर्शनी में गिफ्ट उत्पादों की भरमार है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'