रिजिजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाला

रिजिजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया

रिजिजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाला

रिजिजू ने कहा, ‘पूर्व मंत्रालय से संबंधित प्रश्न मत पूछिए, क्योंकि वे अब प्रासंगिक नहीं हैं’

नई दिल्ली/भाषा। किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला और उन्हें विभिन्न विभागों में कामकाज का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

Dakshin Bharat at Google News
रिजिजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने अपने पूर्व मंत्रालय संबंधी प्रश्नों का उत्तर देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये प्रश्न अब प्रासंगिक नहीं है और वे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सेवाएं देने के लिए उत्सुक हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें न्यायपालिका से लगातार टकराव के कारण विधि मंत्री के पद से हटाया गया है, रिजिजू ने कहा, ‘पूर्व मंत्रालय से संबंधित प्रश्न मत पूछिए, क्योंकि वे अब प्रासंगिक नहीं हैं।’

रिजिजू द्वारा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाले जाने के अवसर पर भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र और अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार विश्वजीत सहाय भी उपस्थित थे।

सचिव एम रविचंद्रन सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जी-20 अनुसंधान एवं नवोन्मेष पहल समूह (आरआईआईजी) के सम्मेलन के लिए दीव में हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बृहस्पतिवार को चौंकाने वाले एक बदलाव के तहत किरेन रिजिजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंप दिया गया। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अब देश के विधि व न्याय (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री बन गए हैं।

मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार दिए जाने के बाद इस महत्वपूर्ण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे सत्यपाल (एसपी) सिंह बघेल को हटाकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा सौंप दिया गया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए