कर्नाटक में मतदान से पहले 375 करोड़ रुपए की सामग्री जब्त

पिछले चुनाव से साढ़े चार गुना अधिक

कर्नाटक में मतदान से पहले 375 करोड़ रुपए की सामग्री जब्त

आयोग ने 81 विधानसभा सीटों को ‘चुनाव व्यय के लिहाज से संवेदनशील’ चिह्नित किया है

नई दिल्ली/भाषा। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को दावा किया कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले प्रवर्तन एजेंसियों ने 375 करोड़ रुपए से अधिक की शराब, मादक पदार्थ और अन्य वस्तुएं जब्त की हैं, जो राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बरामद सामग्री के मूल्य से साढ़े चार गुना अधिक है।

Dakshin Bharat at Google News
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य में 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 288 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया है।

आयोग ने 81 विधानसभा सीटों को ‘चुनाव व्यय के लिहाज से संवेदनशील’ चिह्नित किया है।

आयोग ने कहा कि कड़ी निगरानी, पड़ोसी राज्यों के साथ तालमेल और एजेंसियों के आपसी समन्वय की वजह से इस बार कर्नाटक में प्रलोभन वाली वस्तुओं के वितरण की जांच तेजी से हुई है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय