केरल पर्यटक नौका हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई, आठ उपचाराधीन

यह नौका थूवलथीरम तट के निकट तानुर में शाम करीब साढ़े सात बजे डूब गई थी

केरल पर्यटक नौका हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई, आठ उपचाराधीन

नौका में 30 से अधिक लोग सवार थे

मलप्पुरम/भाषा। केरल में थूवलथीरम तट के निकट पर्यटक नौका दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
जिले के अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम को नौका डूबने के बाद आठ लोगों को सुरक्षित निकाला गया और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज हो रहा है।

नौका में 30 से अधिक लोग सवार थे। यह नौका थूवलथीरम तट के निकट तानुर में शाम करीब साढ़े सात बजे डूब गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और तटरक्षकों की टीम मौके पर पहुंच गई हैं तथा लापता लोगों की तलाश का अभियान जारी है।

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन 22 लोगों के शव बरामद हुए हैं। उन सभी की पहचान कर ली गई है।

अधिकारी ने कहा, हमने सभी एजेंसियों से मदद का अनुरोध किया है। एनडीआरएफ और तटरक्षक की टीम पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। हमने नौसेना से भी मदद का अनुरोध किया है।

अधिकारी ने कहा कि नौका में वास्तव में कितने लोग सवार थे, अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विपक्ष के नेता वीडी सतीसन दिन में दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे, जहां मंत्री पी.ए. मोहम्मद रियास और वी अब्दुरहीमन के नेतृत्व में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

राज्य सरकार ने सोमवार को एक दिवसीय शोक की घोषणा की है और सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'