प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलूरु में 8 किमी लंबा रोड शो शुरू किया

पूरे मार्ग पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलूरु में 8 किमी लंबा रोड शो शुरू किया

सड़कों के किनारे हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है

बेंगलूरु/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार सुबह बेंगलूरु में आठ किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया।

Dakshin Bharat at Google News
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े सूत्रों के अनुसार, थिप्पसंद्र में केंपेगौड़ा की प्रतिमा से ट्रिनिटी सर्कल तक निकाले जा रहे इस रोड शो के डेढ़ घंटे में समाप्त होने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, रोड शो की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने केंपेगौड़ा (बेंगलूरु के संस्थापक) की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सूत्रों ने बताया कि यह रोड शो पांच विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।

रोड शो के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और बेंगलूरु सेंट्रल के सांसद पीसी मोहन भी सवार हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूरे मार्ग पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिनमें रोड शो को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराए जाने के लिए सड़कों पर अवरोधक लगाए जाना शामिल है। सड़कों के किनारे हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।

पूरे मार्ग में भाजपा के झंडे लगाए गए हैं और पार्टी समर्थकों ने केसरिया रंग की शॉल व टोपी पहन रखी है, जिससे पूरा मार्ग केसरिया रंग से रंगा प्रतीत हो रहा है।

भाजपा ने रविवार को होने जा रही राष्ट्रीय प्रात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को मोदी के दो दिवसीय रोड शो के कार्यक्रम में बदलाव किया था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को बेंगलूरु में एक रोड शो किया था और बागलकोट जिले के बादामी और हावेरी में रैलियों को संबोधित किया था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download