चीन छोड़कर इस देश जाएंगे अलीबाबा के जैक मा, कॉलेज में बने प्रोफेसर

मा ने 1990 के दशक में ई-कॉमर्स फर्म अलीबाबा की स्थापना की थी

चीन छोड़कर इस देश जाएंगे अलीबाबा के जैक मा, कॉलेज में बने प्रोफेसर

विश्वविद्यालय ने कहा कि उनकी नियुक्ति सोमवार को शुरू हुई और अक्टूबर के अंत तक चलेगी

टोक्यो/एपी। चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा समूह के सह-संस्थापक जैक मा प्रतिष्ठित टोक्यो विश्वविद्यालय के शोध संस्थान टोक्यो कॉलेज में अतिथि प्राध्यापक होंगे। विश्वविद्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
बयान के मुताबिक, मा टिकाऊ कृषि और खाद्य उत्पादन में अनुसंधान करेंगे। मा एक परोपकारी संस्था जैक मा फाउंडेशन के प्रमुख भी हैं।

इसमें आगे कहा गया कि वे 'उद्यमिता, कॉरपोरेट प्रबंधन और नवाचार पर अपने समृद्ध अनुभव और अग्रणी ज्ञान' को छात्रों तथा शिक्षकों के साथ साझा करेंगे।

चीनी नियामकों ने अलीबाबा समूह की वित्तीय सहयोगी आंट ग्रुप द्वारा आईपीओ लाने की योजना को वर्ष 2020 में रोक दिया था। इसके अलावा अलीबाबा को जांच के दायरे में भी लाया गया था।

ऐसा तब हुआ, जब उन्होंने शंघाई में एक भाषण के दौरान चीन के नियामकों और वित्तीय प्रणालियों की आलोचना की थी।

विश्वविद्यालय ने कहा कि उनकी नियुक्ति सोमवार को शुरू हुई और अक्टूबर के अंत तक चलेगी।

मा ने 1990 के दशक में ई-कॉमर्स फर्म अलीबाबा की स्थापना की थी और वे कभी चीन के सबसे अमीर व्यक्ति थे।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'