अमृतपाल पंजाब के मोगा से गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘उसे पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है’

अमृतपाल पंजाब के मोगा से गिरफ्तार

पुलिस ने अमृतपाल तथा उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी

चंडीगढ़/भाषा। कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘उसे (अमृतपाल को) पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।’

पुलिस ने अमृतपाल तथा उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, जिसके बाद 18 मार्च से ही वह फरार था।

अमृतपाल तथा उसके साथियों पर विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य पैदा करने, हत्या का प्रयास करने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और लोक सेवकों के काम में बाधा पैदा करने से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News