अक्षय तृतीया: सोने की कीमत कम होने से आभूषण विक्रेताओं को बिक्री में उछाल की उम्मीद

आभूषण की दुकानों पर सुबह से ही भारी भीड़ देखी जा रही है

अक्षय तृतीया: सोने की कीमत कम होने से आभूषण विक्रेताओं को बिक्री में उछाल की उम्मीद

लोग नए, खासकर हल्के आभूषण खरीद रहे हैं

मुंबई/भाषा। सोने की कीमतों में हाल में आई गिरावट से अक्षय तृतीया पर इसकी बिक्री में उछाल की उम्मीद है। आभूषण की दुकानों पर सुबह से ही भारी भीड़ देखी जा रही है।

Dakshin Bharat at Google News
अखिल भारतीय रत्न और आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के चेयरमैन संयम मेहरा ने बताया, सुबह से ही अच्छी भीड़ है। 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर लगभग 56,500 रुपए होने से बहुत सकारात्मक असर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि लोग नए, खासकर हल्के आभूषण खरीद रहे हैं और पहले से बुक किए आभूषण भी उठा रहे हैं। दिन चढ़ते-चढ़ते भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि इस साल पांच से 33 ग्राम तक के आभूषण और एक-दो ग्राम के सिक्कों की बहुत बिक्री हो रही है। हॉल मार्किंग के बाद इस साल सिक्कों से ज्यादा आभूषणों की ओर रुझान देखा जा रहा है।

मेहरा ने कहा, इस साल अक्षय तृतीया पर हम 17-18 टन के व्यापार की उम्मीद करते हैं। पिछले साल अक्षय तृतीया के तुरंत बाद शादियों का मौसम शुरू होने के कारण लोगों ने शादी वाले आभूषणों की खरीदारी बहुत की थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर