कर्नाटकः जद (एस) विधायक ने दिया विधानसभा से इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होने की संभावना

यहां विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़ी कागेरी से भेंट की और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा

कर्नाटकः जद (एस) विधायक ने दिया विधानसभा से इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होने की संभावना

तीन बार के विधायक गौड़ा जद (एस) नेतृत्व के साथ अपने मतभेद को लेकर मुखर रहे हैं

सिरसी/भाषा। कर्नाटक के आरसिकेरे निर्वाचन क्षेत्र के जनता दल (एस) विधायक के एम शिवलिंगे गौड़ा ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।

Dakshin Bharat at Google News
गौड़ा ने यहां विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़ी कागेरी से भेंट की और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।

कर्नाटक के हासन जिले के आरसिकेरे से तीन बार के विधायक गौड़ा जद (एस) नेतृत्व के साथ अपने मतभेद को लेकर मुखर रहे हैं और हाल के दिनों में उन्होंने पार्टी से दूरी भी बनाए रखी है।

उन्होंने हाल में कहा था कि वे कांग्रेस की ओर कदम बढ़ा सकते हैं और ऐसी संभावना है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस उन्हें आरसिकेरे से अपना प्रत्याशी बना सकती है।

गौड़ा पिछले कुछ दिनों में जद (एस) छोड़ने वाले तीसरे विधायक हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'