कर्नाटकः भाजपा-कांग्रेस ने आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर एक-दूसरे की शिकायतें कीं

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बेंगलूरु के ब्यातारायनापुरा में कुकर और अन्य प्रलोभन सामग्री पाई गई है,

कर्नाटकः भाजपा-कांग्रेस ने आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर एक-दूसरे की शिकायतें कीं

भाजपा ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने मैसूरु के वरुणा में पैसे बांटे हैं

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर निर्वाचन आयोग में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं।

Dakshin Bharat at Google News
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बेंगलूरु के ब्यातारायनापुरा में कुकर और अन्य प्रलोभन सामग्री पाई गई है, जबकि भाजपा ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने मैसूरु के वरुणा में पैसे बांटे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि करीब छह दिन पहले जीएसटी अधिकारियों ने एक परिसर पर छापा मारा और 3.6 करोड़ रुपए की प्रलोभन सामग्री जब्त की।

भाजपा के विधान परिषद सदस्य सी नारायणस्वामी ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सिद्दरामैया अपने निर्वाचन क्षेत्र में गए तथा पैसे बांटे।

इस बीच, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मंगलवार को मांड्या में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों पर कथित रूप से पैसे फेंककर मुश्किल में घिर गए। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया है। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान