इंदौरः मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत धंसी, 25 लोगों के गिरने की आशंका
पटेल नगर के मंदिर में हुए हादसा
By News Desk
On
राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है
इंदौर/भाषा। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मंदिर में बृहस्पतिवार को रामनवमी के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुरातन बावड़ी की छत धंसने से कम से कम 25 लोगों के उसमें गिरने की आशंका है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पटेल नगर के मंदिर में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी।
About The Author
Related Posts
Latest News
14 Dec 2025 17:51:16
Photo: BJP X account


