कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची एक-दो दिन में जारी हो सकती है: कांग्रेस

शुरुआती योजना बुधवार को सूची जारी करने की थी, लेकिन उसे टाल दिया गया है

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची एक-दो दिन में जारी हो सकती है: कांग्रेस

करीब 120 नामों की पहली सूची संभवत: बृहस्पतिवार दोपहर को जारी होगी

बेंगलूरु/भाषा। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य विधानसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची एक-दो दिन में जारी की जा सकती है।

Dakshin Bharat at Google News
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ने कहा कि शुरुआती योजना बुधवार को सूची जारी करने की थी, लेकिन उसे टाल दिया गया है।

शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हमने उम्मीदवारों की सूची आज जारी करने के बारे में सोचा था। हमारे महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला यहां हैं और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उगादि मनाने यहां आए हुए हैं। इसे (सूची) एक-दो दिन में जारी किया जाएगा।’

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, करीब 120 नामों की पहली सूची संभवत: बृहस्पतिवार दोपहर को जारी होगी।

सूत्रों ने बताया कि पहली सूची में निवर्तमान विधायकों और उन सीटों के लिए नाम होंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उम्मीदवारों का बहुत कम विरोध किया जा रहा है और जीत की संभावना ज्यादा है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'