आज कांग्रेस मानसिक दिवालियापन से ग्रस्त: नड्डा

जेपी नड्डा ने रविवार को भाजयुमो राष्ट्रीय युवा संसद का वर्चुअली उद्घाटन किया

आज कांग्रेस मानसिक दिवालियापन से ग्रस्त: नड्डा

नड्डा ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम युवा ऊर्जा को दिशा दें

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को भाजयुमो राष्ट्रीय युवा संसद का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'न्यू इंडिया' का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आज यहां मैं उस 'न्यू इंडिया' की नींव देख रहा हूं। मैं तेजस्वी सूर्या और उनकी टीम को इस राष्ट्रीय युवा संसद की शुरुआत करने के लिए बधाई देना चाहता हूं।

Dakshin Bharat at Google News
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हमको एक यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से अपने युवाओं में उनकी ऊर्जा को एक सीजन डेमाक्रेसी के तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, इसलिए अपने युवाओं को इन्फॉर्म रखना और मुख्य बातों पर डिस्कस करना जरूरी होगा।

नड्डा ने कहा कि मुझे खुशी है कि आपने इस युवा संसद को शुरू करने के लिए तमिलनाडु राज्य को चुना। तमिलनाडु वह प्रदेश है, जो सबसे प्राचीन भाषा के लिए जाना गया है। तमिलनाडु मंदिरों, अध्यात्मवाद, वेदों की भूमि और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना गया है। परंपराओं के साथ, अपने इतिहास और अपनी संस्कृति के साथ जो भूमि खुद को समावेश करती है, वह भूमि है तमिलनाडु।

नड्डा ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम युवा ऊर्जा को दिशा दें, लोगों की आवाज और सामूहिक ज्ञान को उचित महत्त्व दें, प्रत्येक आवाज का सम्मान करके एक परिपक्व लोकतंत्र का हिस्सा बनें। भारत ने सालों-साल संघर्ष किया था, लेकिन मोदी के नेतृत्व करने के बाद समय बदला है, भारत की तस्वीर बदली है। यही घड़ी है, और सही घड़ी है।

नड्डा ने कहा कि आज देश ने एक महान परिवर्तन को अपनाया है। शिक्षा का क्षेत्र हो, हुनर हो या अन्य सम्बद्ध अवसर, देश के युवाओं का बहुत ख्याल रखा जा रहा है। जब मैं युवाओं से बात करता हूं, तो मैं कहता हूं 'इट्स योर टाइम!' देश के शिक्षा क्षेत्र में काफी सुधार किया गया है। नई शिक्षा नीति 'रट्टा' को समाप्त करना चाहती है और 'विश्लेषण' पर ध्यान केंद्रित करती है।

नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 एक और महत्त्वपूर्ण बात है। यह भारत में सुरक्षित, सस्ती, सुलभ, सुखद और टिकाऊ हवाई खेल पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करके साल 2030 तक भारत को शीर्ष खेल राष्ट्रों में से एक बनाने की दृष्टि रखती है।

मोदी ने खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा वित्तीय आवंटन और समर्थन सुनिश्चित किया है, ताकि वे आगामी ओलंपिक, एशियाई खेलों और कई अन्य खेल आयोजनों में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ खेल सकें।

प्रिय मित्रो! राष्ट्रीय युवा संसद के इस मंच का सर्वोत्तम उपयोग करें, सर्वोत्तम संसदीय कौशल के साथ सामने आएं, प्रतिभा को आत्मसात करें। ऊंची उड़ान भरें। आकाश ही सीमा है!

नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रजातंत्र की हर मर्यादा लांघ दी है। इंग्लैंड की सरजमीं पर जाकर कहते हैं कि 'भारत में लोकतंत्र' खतरे में है। कांग्रेस पार्टी आज मानसिक दिवालियापन से ग्रस्त है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'