कर्नाटक सरकार ने बिजली कंपनियों और परिवहन निगमों के कर्मियों का वेतन बढ़ाया

वेतन में बढ़ोतरी एक अप्रैल से प्रभावी होगी

कर्नाटक सरकार ने बिजली कंपनियों और परिवहन निगमों के कर्मियों का वेतन बढ़ाया

केपीटीसीएल और ईएससीओएमएस कर्मचारियों ने वेतन की समीक्षा करने की मांग की थी

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ने कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड (केपीटीसीएल), बिजली आपूर्ति कंपनियों (ईएससीओएमएस) के कर्मियों के वेतन में 20 फीसदी और परिवहन निगमों के कर्मियों के वेतन में 15 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

Dakshin Bharat at Google News
बोम्मई ने कहा, ‘केपीटीसीएल और ईएससीओएमएस कर्मचारियों ने वेतन की समीक्षा करने की मांग की थी। हमारे मंत्री (ऊर्जा मंत्री वी सुनील कुमार) और कर्मचारियों ने दो-तीन दिनों तक चर्चा की जिसके बाद हम एक निर्णय ले सके। मैं वेतन में 20 फीसदी बढ़ोतरी के लिए सहमत हूं और इस बारे में आदेश जारी किए जाएंगे।’

यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘परिवहन विभाग के कर्मचारी भी वेतन बढ़ोतरी की मांग करते रहे हैं और उनका कहना है कि पिछले दो सालों से वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई है। परिवहन मंत्री श्रीरामुलु और अधिकारियों के साथ दो-तीन चक्र की वार्ता के बाद मैंने उनके वेतन में 15 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला किया। इस बारे में भी आदेश जारी किए जाएंगे।’

अधिकारियों के अनुसार, वेतन में बढ़ोतरी एक अप्रैल से प्रभावी होगी। केपीटीसीएल और ईएससीओएमएस के कर्मचारियों ने बुधवार की रात मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के बाद बृहस्पतिवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए