कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर शिवकुमार ने किया य​ह बड़ा दावा!

उन्होंने कहा, ‘हम अपनी सीटों की संख्या को लेकर गारंटी दे सकते हैं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर शिवकुमार ने किया य​ह बड़ा दावा!

येडियुरप्पा ने हाल में दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी 140 से अधिक सीटें जीतेगी

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सर्वेक्षण में कुल 224 सीटों में से 140 से अधिक सीटों पर जीत के पूर्वानुमान का दावा करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार 65 सीट से अधिक नहीं जीत पाएगी और कम होकर उसकी सीटें 40 तक भी पहुंच सकती हैं।

Dakshin Bharat at Google News
शिवकुमार ने दावा किया कि राज्य के हर वर्ग के लोग भाजपा सरकार से नाराज हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम अपनी सीटों की संख्या को लेकर गारंटी दे सकते हैं। हम यह गारंटी भी दे सकते हैं कि भाजपा की सीट 65 से ज्यादा नहीं रहेंगी। भाजपा जो भी कह रही है या कर रही है, उनका आंतरिक मामला है। येडियुरप्पा ने अपने गणित के हिसाब से कुछ कहा है, मैं उनकी पार्टी के मामले में नहीं बोलना चाहता।’

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता येडियुरप्पा ने हाल में दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी 140 से अधिक सीटें जीतेगी।

शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा जो चाहे कर ले, लेकिन इस बार उनकी सीट संख्या 60-65 से आगे नहीं जाने वाली।

उन्होंने कहा, ‘यह निश्चित है। मेरे हिसाब से तो अगर भाजपा की सीट कम होकर 40 तक भी सिमट जाएं तो कोई हैरानी की बात नहीं है।’

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मंगलवार को दावा किया था कि पार्टी के सर्वेक्षणों में उसे राज्य में कुल 224 विधानसभा सीटों में से 140 से अधिक पर जीत मिलती दिख रही है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'