बेटे-बहू के खराब बर्ताव से क्षुब्ध बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की एक करोड़ रु. की जायदाद

बुजुर्ग का आरोप है कि उनके बेटे और बहू ने कई बार उन्हें अपमानित किया

बेटे-बहू के खराब बर्ताव से क्षुब्ध बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की एक करोड़ रु. की जायदाद

80 साल के नाथू सिंह ने शपथपत्र में कहा है कि उनकी जमीन उप्र के राज्यपाल को दे दी जाए

मुजफ्फरनगर/भाषा। मुजफ्फरनगर जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बेटे और बहू के कथित खराब बर्ताव से क्षुब्ध होकर अपनी एक करोड़ रुपए मूल्य की जायदाद उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम कर दी है।

Dakshin Bharat at Google News
खतौली कस्बे के एक वृद्धाश्रम में रह रहे 80 साल के नाथू सिंह ने बुढ़ाना तहसील के उप रजिस्ट्रार के कार्यालय में दाखिल एक शपथपत्र में कहा है कि उनकी जमीन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को दे दी जाए। सिंह ने कहा कि उनके निधन के बाद वहां कोई स्कूल या अस्पताल बना दिया जाए। इस जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जाती है।

उप रजिस्ट्रार पंकज जैन ने सोमवार को बताया कि नाथू सिंह ने चार मार्च को अपनी वसीयत तैयार कराई, जिसमें उनके मकान और 10 बीघा कृषि भूमि की कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है।

सिंह का आरोप है कि उनके बेटे और बहू ने कई बार उन्हें अपमानित किया। इसी वजह से उन्हें वृद्धाश्रम जाना पड़ा।

वृद्धाश्रम की प्रभारी रेखा सिंह ने बताया कि नाथू सिंह पिछले करीब पांच महीनों से यहां रह रहे हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download