कर्नाटक: दो महिला अधिकारियों के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी 'जंग'

डी रूपा का आरोप- रोहिणी सिंधुरी ने आईएएस सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया

कर्नाटक: दो महिला अधिकारियों के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी 'जंग'

डी रूपा ने रोहिणी सिंधुरी की विभिन्न 'निजी तस्वीरें' गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की हैं

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक कैडर की दो अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी 'जंग' लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की विभिन्न 'निजी तस्वीरें' गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Dakshin Bharat at Google News
डी रूपा ने सिंधुरी की तस्वीरों को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'इस तरह की तस्वीरें सामान्य लग सकती हैं। लेकिन, इसका क्या मतलब है, जब एक महिला आईएएस अधिकारी अक्सर ये और ऐसी कई तस्वीरें एक से बढ़कर एक, दो नहीं, तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को देती हैं? यह उनका निजी मामला नहीं होगा, यह आईएएस सेवा आचरण नियमों के अनुसार अपराध है।'

उन्होंने कहा कि कोई भी जांच एजेंसी इन तस्वीरों की सत्यता की जांच भी कर सकती है। सैलून में बाल कटवाते हुए और तकिए के सहारे लेटकर पोज देने वाली तस्वीर- कुछ को यह नॉर्मल लग सकता है। भेजा गया संदर्भ कुछ और बोलता है।  

मांगा जवाब

रूपा ने एक अन्य फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया कि सिंधुरी का विधायक सा रा महेश के साथ बातचीत करना अपने आप में सेवा नियमों का उल्लंघन था। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी रविशंकर आईएएस ने प्रारंभिक जांच में साबित कर दिया है कि जनता के पैसे से स्विमिंग पूल बनाना गलत था। डीसी मैसूरु का घर, हेरिटेज बिल्डिंग में वो भी कोरोना काल में। क्या रोहिणी को इसकी सजा मिलेगी? जिसको जवाब देना है, वो इतना जवाब दे।

क्या बोलीं सिंधुरी?

वहीं, सिंधुरी ने कहा कि डी रूपा ऐसा बर्ताव कर रही हैं, जैसे उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने रूपा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। साथ ही दावा किया कि ये आरोप उन्हें बदनाम करने के इरादे से मीडिया का ध्यान खींचने के लिए लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं आईपीसी की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करूंगी और व्यक्तिगत दुर्व्यवहार और मानहानि के खिलाफ सक्षम प्राधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराऊंगी।'

रूपा की प्रतिक्रिया

उधर, रूपा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ठीक है, इसे लाएं! पूरी सच्चाई जनता के सामने आने दीजिए।'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download