भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

पार्टी ने तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई को इन चुनावों के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया है

भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

कर्नाटक में भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने अप्रैल-मई में होने वाले इन चुनावों के लिए अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी घोषणा की है। उसने चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया है।

Dakshin Bharat at Google News
पार्टी ने तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई को इन चुनावों के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया है। 

बता दें कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले इन चुनावों के लिए अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है। प्रधान को भाजपा इससे पहले भी कई चुनावों की जिम्मेदारी दे चुकी है। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को उनसे अपेक्षा रहेगी कि वे कुशल नेता के रूप में राज्य में संगठन को मजबूत करें और स्थानीय इकाई में आंतरिक समस्याओं को दूर करें, ताकि इस दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के अधिकतम प्रयास कर सके।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'