सही मायनों में मोदी ने पूर्वोत्तर की क्षेत्रीय आकांक्षा को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़ा: भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा, प्रवक्ता नलिन कोहली ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया

सही मायनों में मोदी ने पूर्वोत्तर की क्षेत्रीय आकांक्षा को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़ा: भाजपा

सिन्हा ने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा का पूर्वोत्तर भारत में बड़ा विस्तार हुआ है

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा, प्रवक्ता नलिन कोहली ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार भारत ने पूर्वोत्तर के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए दृढ़ और लगातार कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले आठ वर्षों में 50 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा किया है। यह पिछले सभी प्रधानमंत्रियों के कुल (दौरों के) योग से ज्यादा है।

सिन्हा ने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा का पूर्वोत्तर भारत में बड़ा विस्तार हुआ है। आज पूर्वोत्तर भारत के 4 राज्यों में भाजपा की सरकार है और दो राज्यों में गठबंधन की सरकार है। सही मायनों में मोदी ने पूर्वोत्तर की क्षेत्रीय आकांक्षा को हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़ा है।

सिन्हा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने विकास से ज्यादा शांति का युग देखा है। कई शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो दशकों से लंबित थे। उन्होंने स्थापित किया है कि पूर्वोत्तर भारत का अभिन्न अंग है।

सिन्हा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में, लगभग 85% से एएफएसपीए को हटा दिया गया है, जिससे पूर्वोत्तर को बड़ी राहत मिली है।

नलिन कोहली ने कहा कि हम मोदी के काम, विकास और शांति प्रयासों पर ध्यान देते हैं। ये महत्वपूर्ण कारक हैं, जो नागालैंड के मतदाताओं को आकर्षित करते हैं।

नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में हुई केंद्रीय कमिटी की बैठक में तय हुआ है कि 2023 के नागालैंड विधानसभा चुनाव भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन में 40:20 के अनुपात में सीट बंटवारे के फॉर्मूला के साथ लड़ा जाएगा।

सिन्हा ने कहा कि मेघालय के लोग अपने राज्य में भ्रष्टाचार और विकास की धीमी गति से तंग आ चुके हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग जर्जर सड़कें, घंटों तक बिजली कटौती और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। प्रदेश में केंद्र की योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। लोगों को भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार मुक्त, फास्ट ट्रैक विकास दे सकते हैं।

सिन्हा ने कहा कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पहली बार हमारे नेतृत्व ने मेघालय की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हमारी टैगलाइन है- एम्पावर मेघालय।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

शास्त्र साक्षी हैं, विनाश उनका होता है, जो शक्ति को खत्म करने का विचार रखते हैं: मोदी शास्त्र साक्षी हैं, विनाश उनका होता है, जो शक्ति को खत्म करने का विचार रखते हैं: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडि गठबंधन वाले लोग बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं
राजग में आएगी मनसे? राज ठाकरे ने की अमित शाह से मुलाकात
पशुपति कुमार पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दिया
केरल: प्रधानमंत्री मोदी ने पलक्कड़ में रोड शो किया
राष्ट्रपति ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराजन का इस्तीफा स्वीकार किया
आयकर विभाग के अधिकारियों ने बेंगलूरु में मशहूर भोजनालय चेन पर छापा मारा
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर