बोम्मई ने करकला में भगवान परशुराम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि तटीय कर्नाटक में संस्कृति और मंदिर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा

बोम्मई ने करकला में भगवान परशुराम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

तटीय क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार संभावनाएं हैं और सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बना रही है

मेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उडुपी जिले के बैलुर में उमिकल पहाड़ी के ऊपर भगवान परशुराम की 33 फुट की कांस्य प्रतिमा के अनावरण के साथ ही परशुराम ‘थीम पार्क’ का उद्घाटन भी किया।

Dakshin Bharat at Google News
करकला तालुक में उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि तटीय कर्नाटक में संस्कृति और मंदिर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

बोम्मई ने कहा कि तटीय क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार संभावनाएं हैं और सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बंदरगाहों और सड़कों को विकसित करके क्षेत्र में समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि सरकार पैकेज पर वादे नहीं करना चाहती, लेकिन लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।

बोम्मई ने कहा कि पार्क का उद्घाटन ऐतिहासिक है, क्योंकि भगवान परशुराम को तुलुनाडु का निर्माणकर्ता कहा जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बहादुर और मजबूत थे और उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त था।

विधानसभा में करकला का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं राज्य के कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री वी. सुनील कुमार, लोकसभा में उडुपी-चिक्कमगलुरु का प्रतिनिधित्व करने वाली केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, मत्स्य मंत्री एस अंगारा, विधायक लालजी मेंडन और रघुपति भट और प्रसिद्ध अभिनेता ऋषभ शेट्टी इस अवसर पर उपस्थित थे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए